विरोध के बीच सनी देओल ने फवाद खान का किया सपोर्ट: पाक एक्टर के बॉलीवुड कमबैक पर कही बड़ी बात

Sunny Deol On Fawad Khan Bollywood Comeback: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान करीब 9 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। ये बात कुछ लोगों को नागवार गुजर रही है। लेकिन 'जाट' एक्टर सनी देओल ने फवाद का सपोर्ट किया है। सनी ने फवाद खान के बॉलीवुड में वापसी करने को लेकर कहा कि वह एक आर्टिस्ट हैं और उन्हें दुनियाभर के लोगों के लिए काम करना है।
एक मीडिया से बतचीत में सनी देओल से जब खुलकर पूछा गया कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान फिल्म अबीर गुलाल से वापसी कर रहे हैं, तो सनी ने कहा- मैं इसके राजनीतिक पहलू में नहीं जाना चाहता, क्योंकि यहीं से चीजें खराब होने लगती हैं। हम एक्टर हैं, हम दुनियाभर की ऑडियंस के लिए काम करते हैं। लोग हमें देख रहे हों या नहीं, लेकिन हम सबके लिए परफॉर्म करते हैं। दुनिया जिस तरह की है, हमें भी वैश्विक बने रहना चाहिए और अधिक से अधिक दर्शकों का स्वागत करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पाक एक्टर फवाद खान की हिंदी फिल्म पर बवाल: राज ठाकरे दल ने 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर जताया विरोध
आपको बता दें, फवाद खान आगामी फिल्म अबीर गुलाला में नजर आएंगे। उनके साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच राज ठाकरे दल की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इस फिल्म की रिलीज पर विरोध जताया है।
बताते चलें, 2016 में राजनीतिक विवाद के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में फिल्में करने पर बैन लगा दिया गया था।हालांकि, 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऑफिशियल बैन की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS