Logo
Surbhi Chandna-Karan Sharma Wedding: इश्कबाज फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग 2 मार्च को शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल माडिया पर वायरल हो रही हैं।

Surbhi Chandna-Karan Sharma Wedding:  छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग 2 मार्च को शादी के बंधन में बंध गई हैं। वहीं कपल ने जयपुर के चोमू पैलेस होटल में सात फेरे लिए हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज की एक झलक सामने आई हैं।

डांस करते हुए एक्ट्रेस ने ली एंट्री
एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि दुल्हन बनीं सुरभि डांस करते बाइडल लुक में एंट्री ली हैं। वहीं सुरभी 'कहानी सुनों' पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चहरे पर खुशी साफ नजर आईं। तभी दुल्हे राजा करण भी गाने पर परफॉर्म करते हुए उन्हें लेने जाते हैं और फिर सुरभि को गले लगा लेते हैं।

कपल का वेडिंग लुक 
दरअसल, सुरभि के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने लहंगे के साथ कस्टम-कट, फुल-स्लीव वाली चोली पहनी थी। जिसमें एक स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। वहीं एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेबी पिंक कलर के लंबे ट्रेल वाले दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ ही करण शर्मा ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी थी और अपनी दुल्हनियां के संग ट्विनिंग कर रहे थे। इस दौरान कपल बेहद प्यारे लग रहे थे। 

एक-दूजे का हाथ थामे लिए सात फेरे
हलांकि, सुरभि और करण एक और वीडियो सामने आ रहा है जिसमें कपल एक-दूजे का हाथ थामे साथ फेरे ले रहे हैं। इस बीच उनकी फैमली और और आस-पास उनके करीबी दोस्त भी नजर आए। आपको बता दें, सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक-दूसरे को लगभग 10 साल तक डेट किया और फिर ये कपल शादी के बंधन में बंध गए। वहीं एक्ट्रेस ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल रिवील नहीं किया। दरअसल, सुरभि ने शादी से कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को दुनिया के सामने बताया है।

सुरभि का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो, सुरभि चंदना ने हाल ही में ओटीटी पर डेब्यू किया है और अब बरुण सोबती के साथ वेब सीरीज 'रक्षक-इंडियाज ब्रेव्स चैप्टर 2' में अहम रोल निभा चुकी हैं।

5379487