Swara Bhasker: बकरीद पर वेजिटेरियन्स के खिलाफ बोलीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस को लोगों ने कर दिया ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ट्रोलर के शिकार हो गई और अब लोगों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं।;

Update:2024-06-17 14:07 IST
बकरीद पर वेजिटेरियन्स के खिलाफ बोलीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस को लोगों ने कर दिया ट्रोलSwara Bhasker
  • whatsapp icon

Swara Bhasker:  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में रहती है। वहीं एक्ट्रेस को कई मुद्दों पर राय रखते देखा जाता है। जिस वजह से कई बार ट्रोल भी हो जाती है। इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ ऐसा बोल दिया है। जिस वजह से काफी ट्रोल हो गई है। 

बकरीद पर वेजिटेरियन्स के खिलाफ स्वरा ने किया ट्वीट
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर बकरीद से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया है। जिस पर लोगों का जबरदस्त रिएक्शन सामने आया हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक फूड ब्लॉगर का ट्वीट, रिट्वीट कर वेजिटेरियन्स के खिलाफ पोस्ट किया। जिसके लिए वह ट्रोल हो रही हैं। स्वरा ने खाने की प्लेट की एक तस्वीर शेयर किया और उस पर लिखा कि ''सच बोलूं तो...मुझे वेजिटेरियन लोगों की एक बात बिल्कुल समझ नहीं आती है, कि आप लोगों की सारी डाइट गाय के बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती कराकर, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, जिससे पूरा पौधा ही खत्म हो जाता है। अच्छा होगा कि आप अराम करें क्योंकि आज बकरीद है।''

यूजर ने किया कमेंट 
वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ''मैं मानता हूं कि बछड़े को मां के दूध से अलग कर देना बहुत गलत है, लेकिन क्या आप लाखों जानवरों की हत्या को इस तरह जस्टिफाई कर पाएंगी। आप लोगों को इस बात से परेशानी है कि दिवाली पर तेज आवाज के पटाखे न जलें और होली पर जानवरों पर रंग न डाला जाए क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है, लेकिन आपको तब ऐतराज नहीं है बल्कि जानवरों को मारकर ये त्योहार मनाते हैं। यहां तक कि उसे ही खाते भी हैं।''

गलत को गलत कहना सीखिए
इसके साथ ही इस शख्स ने आगे लिखा कि 'आप एक मां हैं, इस तरह की चीजों को अपने एजेंडा के लिए जस्टिफाई करना बंद कर दीजिए, गलत को गलत कहना सीखिए, बच्चे को अच्छी पेरेंटिंग की जरूरत है।'

Similar News