Wedding Rumours: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द रचाएंगे शादी? इस वजह से मिली बड़ी हिंट

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma Wedding rumours
X
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लगभग एक साल से अधिक समय से रिश्ते में हैं।
Tamannaah-Vijay Wedding: लाखों लोगों की क्रश एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की शादी को लेकर रूमर्स सामने आ रही हैं। खबर है कि तमन्ना और विजय वर्मा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 2025 में उनकी शादी हो सकती है।

Tamannaah Bhatia Wedding Rumours: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में अपने आइटम सॉन्ग 'आज की रात' से तड़का लगाने वालीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की शादी को लेकर सुर्खियां शुरू हो गई हैं। अभिनेता विजय वर्मा संग उनका रिलेशनशिप किसी से नहीं छिपा है। अब खबरें हैं कि ये कपल भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इसकी वजह एक बड़ी हिंट है जिससे उनकी शादी की अटकलें शुरू हो गई हैं।

तमन्ना-विजय की वेडिंग रूमर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना और विजय साथ रहने के लिए मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट ढूंढ रहे हैं। कयास हैं कि दोनों 2025 की शुरुआत या अंत तक शादी रचा सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर अबतक स्टार्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबर है कि दोनों शादी के बाद इसी अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। कपल एक-दूसरे को लगभग एक साल से डेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Vijay-Tamannaah: विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया संग क्यों नहीं छिपाया अपना रिश्ता? एक्टर ने किया खुलासा!

कुछ समय पहले विजय ने 34 वर्षीय तमन्ना भाटिया संग अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। दोनों स्टार्स ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ काम किया था। इसके प्रोजेक्ट के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। साल 2023 में तमन्ना ने एक इंटरव्यू में विजय संग रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं विजय वर्मा ने भी हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी लव लाइफ पर बात की थी।

38 साल के विजय वर्मा 'डार्लिंग्स', 'IC 814: द कंधार हाईजैक', 'मिर्जापुर 2', 'मर्डर मुबारक', 'दहाड़' और 'जाने जान' जैसी फिल्मों और शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं तमन्ना भाटिया अब आगामी फिल्म सिंकदर का मुकद्दर में नजर आएंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story