Tamannah-Vijay Marriage: विजय वर्मा संग शादी की रूमर्स पर तमन्ना भाटिया ने कही बड़ी बात! जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Tamannah Bhatia Break Silence On Marriage: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय वर्मा संग उनकी डेटिंग लाइफ हमेशा लाइमलाइट बटोरती है। हाल ही में खबरें आई थीं कि तमन्ना भाटिया और विजय जल्द शादी करने वाले हैं। इस खबर से फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन तमन्ना ने शादी से कुछ बड़ी हिंट जरूर दी है।
शादी की खबरों पर क्या बोलीं तमन्ना?
अफवाहें हैं कि बॉलीवुड लवबर्ड्स साल 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में दोनों मुंबई में घर की तलाश कर रहे थे। अब तमन्ना ने अपनी शादी की खबरों पर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक तमन्ना ने अपनी शादी को लेकर कहा- "इस वक्त मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं? मेरे लिए शादी का करियर से कोई कनेक्शन नहीं है।"
ये भी पढ़ें- Wedding Rumours: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द रचाएंगे शादी? इस वजह से मिली बड़ी हिंट
उनका कहना है कि वह शादी और करियर को अलग-अलग देखती हैं और अपने करियर के लिए वह बहुत पैशनेट भी हैं। शादी के बाद भी वह अपना फिल्मी करियर जारी रखेंगी। मीडिया में कई अफवाहें हैं कि विजय और तमन्ना भाटिया साल 2025 में सात फेरे ले सकते हैं। उनके एक करीबी सूत्र के मुताबिक, कपल ही में मुंबई में अपने लिए एक घर की तलाश कर रहे हैं। दोनों ने अपने लग्जरी घर के लिए छानबीन शुरू कर दी है और वे शादी के बाद इसी घर में शिफ्ट होंगे।
ये भी पढ़ें- Vijay-Tamannaah: विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया संग क्यों नहीं छिपाया अपना रिश्ता? एक्टर ने किया खुलासा!
34 वर्षीय तमन्ना भाटिया और 38 साल के विजय वर्मा का रिलेशनशिप अब किसी से नहीं छिपा है। दोनों ही अलग-अलग इंटरव्यू में अपने डेटिंग लाइफ और रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। दोनों ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ काम किया था जिस दौरान वे एक-दूसरे के करीब आए थे। वहीं अब फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS