Bollywood Films Released On Diwali: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेशनल हॉलीडे या त्योहारों पर मूव रिलीज होना बड़ी बात होती है। हर साल दिवाली पर कोई ना कोई बिग बजट फिल्म या बड़ी फिल्में रिलज होती हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार की फिल्म दिवाली के मौके पर कई बार रिलीज हुई हैं जिनमें से कुछ ने तो हॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तक तोड़ डाले।

इस साल दिवाली पर दो बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
इस साल दिवाली के मौके पर दो बिग बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें शामिल है कार्तिक आर्यन, विद्या बाल, तृप्ति डिमरी स्टारर 'भूल भुलैया 3' और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर 'सिंघम अगेन'। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर 2024 को दिवाली पर रिलीज हो रही हैं, इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन कैसा होगा इसके लेकर काफी चर्चा है। दोनों का जबरदस्त क्लैश होगा।

 

हालांकि ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी फिल्म का दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश हो रहा है। हर साल त्योहार पर कई फिल्मों की भिड़ंत होती रही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ फिल्में जो बीते सालों में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ चुकी हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

 

टाइगर 3 (2023) : दिवाली 2023 पर सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म ने भारत में 421.25 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 607.84 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

 

थैंक गॉड और राम सेतु (2022): साल 2022 में दिवाली पर दो फिल्में रिलीज हुई थीं। इनमें थीं अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की थैंक गॉड और अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं और कमाई के मामले में भी फेल थीं। अक्षय की राम सेतु तो लागत के बराबर भी कमाई नहीं कर पाई थी।

 

सूर्यवंशी (2021) : दिवाली 2021 पर बिग बजट फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने करीब 195 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था और ये रोहित की ब्लॉकबस्टर्स में से एक थी।

2020- कोविड महामारी के चलते कोई भी नई पिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।

 

हाउसफुल 4 और सांड की आंख: साल 2019 में 'हाउसफुल 4' और सांड की आंख फिल्म रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन 280.27 करोड़ रहा। वहीं भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' फेल रही।

 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)- साल 2018 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही।

 

गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार (2017)- दिवाली 2017 पर आई दो फिल्में 'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं। रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' ने 205 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं कम बजट में बनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार भी 62 करोड़ रुपए के साथ सफल थी।