Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब मध्य प्रदेश के नाम रहा। ब्यूटी पेजेंट की 60वीं एनिवर्सरी पर मुंबई के वर्ली में आयोजित इस कॉन्टेस्ट में उज्जैन की निकिता पोरवाल विनर रहीं। 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया। निकिता पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai की डाई हार्ट फैन हैं। वह अब मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

मुंबई के वर्ली में हुए फेमिना मिस इंडिया 2024 कान्टेस्ट में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवलाल विनर और रेखा पांडेय सेकेंड रनरअप रहीं। रेखा यूनियन टेरिटरीज को रिप्रेजेंट कर रहीं थीं। फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने उनके सिर पर ताज सजाया और नेहा धूपिया ने मिस इंडिया सैश पहनाया। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और राघव जुयाल सहित अन्य सेलिब्रिटी भी इस इवेंट में नजर आए। परफॉर्म किया। संगीता बिजलानी ने रैंप वॉक कर फरफॉर्म भी किया। 

कौन हैं निकिता पोरवाल ? 

  • निकिता एक एक्ट्रेस हैं। वह 18 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। निकिता ने अपने कॅरियर की शुरुआत टेलीविजन एंकर के तौर किया था। एक्टिंग के अलावा उन्हें लिखने पढ़ने का भी शौक है। निकिता पोरवाल ने कई सारे स्टेज ड्रामा लिखे हैं। 250 पेज की कृष्ण लीला उन्होंने ही लिखा है। निकिता ने फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म चंबल पार है। ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 
  • निकिता पोरवाल ने थिएटर से एक्टिंग की शुरूआत की थी। उन्होंने 60 से ज्यादा नाटकों में एक्टिंग किया है। एक फीचर फिल्म का हिस्सा भी रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्क को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। निकिता पोरवाल का सपना फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का है। निकिता के सफलता की कहानी काफी संघर्षभरी है।  

सोशल मीडिया पर कम एक्टिव
निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 हजार फॉलोअर्स हैं। फेमिना मिस इंडिया 2024 अरुणाचल प्रदेश की टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड मिला। जबकि, मेघालय की एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड से नवाजा गया। 

मॉर्डनिटी के साथ विरासत का गर्व
निकिता ने फैमिना में ऐश्वर्या राय को अपना रोल मॉडल बताते हुए कहा, उनके पास खूबसूरती और बुद्धि का परफेक्ट एग्जांपल है। एफर्टलेस चार्म उनकी सुंदरता पर चार चांद लगाता है। वह मॉर्डनिटी के साथ भारतीय विरासत का गर्व से जश्न मनाती हैं। निकिता को जानवरों से भी काफी प्यार है। कहा, हमें उनका ख्याल रखना चाहिए।