Upcoming Movies January 2024: नए साल में  धूम मचाने के लिए तैयार बॉक्स ऑफिस, ये 5 धमाकेदर मूवी होगी रिलीज

Upcoming Bollywood Movie 2024
X
Upcoming Bollywood Movie 2024
बॉलीवुड फैंस के लिए नए साल का पहला महीना खास होने वाला है। 2024 की शुरुआत के साथ ही कई सुपरहिट फिल्म रिलीज हो रही है।

Upcoming Movies January 2024: बॉलीवुड फैंस के लिए नए साल का पहला महीना खास होने वाला है। 2024 की शुरुआत के साथ ही कई सुपरहिट फिल्म रिलीज हो रही है। हम आपको आज बताएंगे कि कौन-कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस में जनवरी 2024(Movies January 2024) मे धूम मचाएगी।

1. चकदा एक्सप्रेस(Chakda Xpress)

रिलीज डेट: 10 जनवरी 2024

कास्ट: अनुष्का शर्मा

डायरेक्टर: प्रोसित रॉय

कहानी: ये एक बॉलीवुड बॉयोपिक और स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया हैं। फिल्म में लीड रोल में अनुष्का शर्मा नजर आयेंगी। चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है।

2. रुस्लान(Ruslaan)

रिलीज डेट: 12 जनवरी 2024

कास्ट: आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा

डायरेक्टर: कात्यायन शिवपुरी

कहानी: रुस्लान एक आगामी एक्शन बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी द्वारा किया गया है। फिल्म में आयुष शर्मा लीड रोल में नजर आयेंगें। फिल्म का टीजर 26 अक्टूबर 2022 को आयुष शर्मा के बर्थडे पर रिलीज किया गया था।

3. मैं अटल हूँ(Mai Atal Hoon)

रिलीज डेट: 19 जनवरी 2024

कास्ट: पंकज त्रिपाठी(Actor Pankaj Tripathi)

डायरेक्टर: रवि जाधव

कहानी: मैं अटल हूँ फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी बाजपेयी की बायोग्राफी पर आधारित है। जिसका निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी वाजपेयी के मुख्य भूमिका में दिखाई देंगें। फिल्म की घोषणा 25 दिसंबर 2022 को बाजपेयी के जन्म दिवस पर किया गया था।

4. इमरजेंसी(Emergency)

रिलीज डेट: 24 जनवरी 2024

कास्ट: कंगना रनौत, अनुपम खेर(Actress Kangana Ranaut, Actor Anupam Kher)

डायरेक्टर: कंगना रनौत(Kangana Ranaut)

कहानी: इमरजेंसी फिल्म एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किया गया है। फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गाँधी का किरदार निभायेगीं।
1975 में लगी इमरजेंसी की सच्ची घटनाओं पर फिल्म आधारित है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, जयप्रकाश नारायण के रूप में, श्रेयस तलपड़े(अटल बिहारी बाजपेयी के रूप में) और महिमा चौधरी, पुपुल जयाकर की भूमिका में दिखाई देंगें।

5. फाइटर(Fighter)

रिलीज डेट: 25 जनवरी 2024

कास्ट: ह्रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण

डायरेक्टर: सिद्धार्थ आनंद

कहानी: फाइटर एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। इस फिल्म में एकदम नयी जोड़ी ह्रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी दिखाई देंगें। यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story