Cannes 2024: 'डासिंग फिश' नेकलेस पहन उर्वशी रौतेला ने बटोरी सुर्खियां, कान्स के रेड कार्पेट पर ड्रेस से ज्यादा नेकपीस के चर्चे!

Urvashi Rautela Cannes 2024 Look
X
Urvashi Rautela Cannes 2024 Look
बॉलीवुड एक्ट्रेस व मॉडल उर्वशी रौतेला ने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर तीसरी बार वॉक किया। तीसरे अपीरियंस के लिए उन्होंने डीप ब्लू कलर का गाउन पहना, लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनके नेकपीस ने सुर्खियां बटोरीं।

Cannes Film Festival 2024: 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं का जलवा बरकार है। 14 मई से एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का फ्रांस में धमाकेदार आगाज हो चुका है। अब तक इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, दुनियाभर के तमाम सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आए हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, कियारा आडवाणी, शोभिता धुलिपाला समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

Urvashi Rautela Cannes 2024
Instagram

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर दो बार वॉक कर चुकी हैं। उनके पहले और दूसरे अपीरियंस ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं अब उनका तीसरा लुक भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने फेस्टिवल में तीसरी बार रेड कार्पेट पर वॉक किया जिसके लिए उन्होंने खूबसूरत डीप ब्लू कलर का हैवी ऑफ-शोल्डर गाउन कैरी किया था।

Urvashi Rautela Cannes 2024

उनके गाउन पर सिल्वर-ब्लू कलर से गैलेक्सी प्रिंटेड इफेक्ट्स नजर आ रहे थे। ऑफ शोल्डर आउटफिट ते साथ उन्होंने मैसी बन बनाया था।

Urvashi Rautela Cannes 2024

लेकिन इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके नेकपीस ने खींचा। उन्होंने गले में खूबसूरत सा फिश स्टाइल नेकलेस पहना था।

Urvashi Rautela Cannes 2024

इस नेकपीस में बेबी पिंक कलर के क्रिस्टल से बनी फिश डिजाइन थी, जिसकी टेल पर वाइट और पिंक रंग के ढेर सारे खूबसूरत क्रिस्टल जड़े थे।

Urvashi Rautela Cannes 2024

ये एक कस्टमाइज़ किया हुआ नेकलेस था। उर्वशी ने कान्स के रेड कार्पेट पर ये नेकलेस पहनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी तीसरा लुक जबरदस्त लग रहा है।

Urvashi Rautela Cannes 2024

एक्ट्रेस ने कान्स 2024 में अपने तीसरे लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story