Video : रियलटी शो नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस की हो गई ट्रोल, यूजर्स बोले-नेशनल टीवी पर ऐसी परफॉर्मेंस

Nora Fatehi Trolling
X
रियलटी शो नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस की हो गई ट्रोल, यूजर्स बोले-नेशनल टीवी पर ऐसी परफॉर्मेंस
Nora Fatehi Trolling: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस को लेकर सुर्खियों में रहती है। अक्सर उनकी डांस से फैंस फिदा हो जाते है।: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस को लेकर सुर्खियों में रहती है। अक्सर उनकी डांस से फैंस फिदा हो जाते है।

Nora Fatehi Trolling: बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। अक्सर उनकी डांस से फैंस फिदा हो जाते है। वहीं हाल ही में नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें नोरा डांस रियलटी शो 'डांस प्लस प्रो' शो में नजर आई। जिसमें नोरा जमकर डांस करते हुए देखा जिस वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है।

रियलटी शो में किया मूव्य डांस
दरअसल, डांस रियलिटी शो में नोरा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस शो में रेमो डीसूजा, पुनीत पाठक और राघव जुयाल जजेस हैं। इस दौरान उन्होंने दो फेमस कोरियोग्राफर संग 'नाच मेरी रानी' गाने पर धमाकेदार डांस किया। जिसमें नोरा मैटलिक बॉडी हगिंग पहनी नजर आई थी।

यूजर्स ने किया नोरा फतेही को ट्रोल
वहीं डांस के दौरान नोरा अपने ऊपर बोतल से पानी डालने लगती है। वहीं नोरा के डांस मूव्य को देखकर जज भी शॉक्ड हो जाते है और अब उनके ये डांस मूव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए है। एक यूजर ने लिखा, नेशनल टीवी पर ये सब टेलीकास्ट हो रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा, कि मैं कभी नोरा के ग्रेस और टैलेंट की वजह से उसकी फैन थी, लेकिन उनके हाल की डांस परफॉर्मेंस ने काफी निराश किया। क्या ये सही प्लेटफॉर्म है इस तरह के डांस के लिए..? तीसरे यूजर ने लिखा, कि ये फैमली शो है न की फैंडली.. ये सब क्या हो रहा है?

नोरा फतेही वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अपकमिंग फिल्म क्रेक, मडगांव एक्सप्रेस, डांसिंग डैड और Matka में नजर आने वाली है। Matka को छोड़कर बाकी फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है। इसके साथ ही नोरा कई रियलिटी शोज में जजेस भी रह चुकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story