Logo
हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का-विराट इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली को अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते स्पॉट किया गया है। पापा-बेटी की ये तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर छा गई है।

Vamika-Virat Kohli: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के घर खुशियों का माहौल है। हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का-विराट इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उनके बेटे 'अकाय' के जन्म के बाद से ही कपल लंदन में हैं।

तो वहीं नन्हे मेहमान के आने से मॉम अनुष्का पूरी तरह से बेटे की परवरिश में जुट गई हैं। जहां अनुष्का नवजात बेटे अकाय की देखभाल करने में व्यस्त हैं, तो वहीं पापा विराट कोहली अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ खूब सारा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में पापा-बेटी के इस जोड़े को लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते देखा गया है।

रेस्टोरेंट में लंच करते दिखे वामिका-विराट कोहली
हाल ही में लंदन से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी लाडली बेटी वामिका को लंच डेट पर लेकर गए हैं। इस तस्वीर में दोनों लंदन के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वामिका ब्लू-वाइट स्ट्रैप्स वाली स्वेटर पहने दिख रही हैं, तो वहीं विराट ब्लैक आउटफिट पहने और सिर पर बिनी कैप पहने नजर आ रहे हैं।

फोटो में दोनों टेबल पर खाना खाते दिख रहे हैं। पापा-बेटी के इस क्यूट मोमेंट की झलक देखते ही किसी ने छिपकर इसे अपने फोन में कैप्चर कर लिया, जिसे रेडिट पर शेयर किया गया है। वहीं अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस विराट और वामिका की इस तस्वीर पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

विराट-अनुष्का ने की थी अकाय की जन्म की घोषणा
हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 15 फरवरी 2024 को अनुष्का-विराट दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम काफी यूनिक रखा है। अकाय के दुनिया में आते ही करोड़ों लोग उनके नाम का मतलब खोजने के लिए गूगल खंगाल रहे हैं। विराट और अनुष्का ने 20 फरवरी 2024 को अकाय के जन्म की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी थी। उनकी बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। 

5379487