Vishal Dadlani: अब 'इंडियन आइडल' में नहीं दिखेंगे विशाल ददलानी; 6 साल बाद छोड़ा शो

Vishal Dadlani Quits Indian Idol: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने टीवी के सिंगिंग रिलएिटी ‘इंडियन आइडल’ को अलविदा कह दिया है। पिछले 6 साल से विसाल इस शो को जज करते आ रहे थे लेकिन अब अचानक उन्होंने सो से अपना पुराना सफर खत्म कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
विशाल ददलानी ने छोड़ा इंडियन आइडल शो
दरअसल हाल ही में इंडियन आइडल के 15वें सीजन का फिनाले आयोजित हुआ था जिसमें मानसी घोष शो की विनर घोषित हुई थीं। इसी दौरान विशाल ने भी शो से अपना सफर खत्म करते हुए अन्य जजेस के साथ खास पल बिताए। म्यूजीशियन-सिंगर ने 'इंडियन आइडल 15' से बिहाइंड द सीन का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
इसके साथ नोट में लिखा- 'दोस्तों, मेरी तरफ से बस इतना ही! लगातार 6 सीजन के बाद, आज रात इंडियन आइडल में जज के तौर पर मेरा आखिरी एपिसोड है। मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी।' इसके साथ उन्होंने को-जज श्रेया घोषाल, बादशाह और शो के अन्य टीम मेबर्स का धन्यवाद जताया।
विशाल ने आगे लिखा- 'समय आ गया है अब अपने म्यूजिक और कॉन्सर्ट की ओर वापस जाने का।' उन्होंने कैप्शन में बताया कि वह अब ज्यादा दिनों तक मुंबई में अटके नहीं रहना चाहते और अब वह अपने म्यूजिक में वापस जाना चाहते हैं। इस वीडियो क्लिप में उनके साथ श्रेया घोषाल और बादशाह मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, विशाल ददलानी साल 2018 से इंडियन आइडल शो से जुड़े हुए थे। वह बतौर जज शो में नजर आ रहे थे। उनके अन्य को-जजेस बदलते रहे। लेकिन हर सीजन में विशाल की जगह पक्की थी। लेकिन अब 6 साल बाद उन्होंने शो से अपना सफर खत्म कर लिया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS