Ridhima Pandit: कौन हैं रिद्धिमा पंडित, जिनके साथ शुभमन गिल का जोड़ा जा रहा नाम?

Ridhima Pandit, Shubamn Gill
X
Ridhima Pandit-Shubamn Gill
इस समय एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित काफी सुर्खयों में हैं। उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। कौन हैं रिद्धिमा पंडित? क्या है उनका वर्क प्रोफाइल, आइए जानते हैं।

Know Details About Ridhima Pandit: इस समय टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से काफी खबरें आ रही थीं कि रिद्धिमा अपने से 9 साल छोटे शुभमन गिल से जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन अब इन खबरों पर फाइनली एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

रिद्धिमा ने बताई सच्चाई
रिद्धिमा ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को झुठलाया है जो उनके और शुभमन गिल के साथ रिश्ते होने का दावा कर रहे थे। एक्ट्रेस ने शनिवार, 1 जून को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इन सभी खबरों को फेक बताया है और कहा है कि ये खबरें बिल्कुल बेबुनियाद और झूठी हैं। उन्होंने कहा- "अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ हो रहा है... या शादी के बारे में सोच रही हूं तो इसकी अनाउंसमेंट मैं खुद सामने आकर करूंगी। ये सिर्फ रूमर्स हैं। मैं हमेशा न्यूज में बने रहना पसंद करूंगी लेकिन फेक खबरों की वजह से नहीं।"

Ridhima Pandit Post
Ridhima Pandit- Post (Instagram)

जब ऑनलाइन ये खबर सामने आई थी कि शुभमन गिल और रिद्धिमा शादी करने वाले हैं तो फैंस हैरान थे और उनके बार में जानने के लिए एक्साइटेड हो गए थे। तो चलिए जानते हैं कौन हैं रिद्धिमा पंडित।

Ridhima Pandit

रिधिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2016 में सिटकॉम शो 'बहू हमारी रजनी कांत' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। शो में उन्होंने एक सुपर-ह्यूमनॉइड रोबोट की मुख्य भूमिका निभाई थी जिसमें उनका नाम रजनी था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का गोल्ड अवार्ड मिला था।

Ridhima Pandit

एक्ट्रेस का जन्म 25 जून, 1990 को मुंबई में हुआ था। वह 33 साल की हैं। वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ बतौर मॉडल काम कर चुकी हैं। वह स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' का हिस्सा रही थीं और उस सीजन की सेकेंड रनर-अप थीं।

Ridhima Pandit

इसके अलावा वह बिग बॉस OTT सीजन 1 में भी दिखी थीं, लेकिन जल्दी शो से आउट हो गई थीं। वह Dance Champions शो को होस्ट भी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक एपिसोड के 35 से 40 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

Ridhima Pandit

एक्ट्रेस ने ईटाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। उन्होंने एग फ्रीजिंग सितंबर, 2023 में करवाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story