Seema Singh: कौन हैं सीमा सिंह? जिनकी बेटी के संगीत में सुष्मिता सेन, करण, शाहिद समेत उमड़ा बॉलीवुड

Who is Seema Singh: मुंबई की मशहूर उद्यमी सीमा सिंह की बेटी डॉ. मेघना सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। इससे पहले 16 अप्रैल को मेघना सिंह का संगीत फंक्शन रखा गया था जिसमें बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की और शाम को ग्लैमरस बना दिया।
करण जौहर, सुष्मिता सेन से लेकर शाहिद कपूर तक, कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस संगीत सेरेमनी में शामिल होकर चार चांद लगा दिए। इतना ही नहीं, कुछ सेलेब्स ने तो खास परफॉर्मेंस भी दी। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर सीमा सिंह कौन हैं?
सुष्मिता सेन, करण जौहर, शाहिद कपूर समेत सेलेब्स शामिल
इस संगीत फंक्शन की मेजबानी करण जौहर और सुष्मिता सेन ने होस्ट कर की। सुष्मिता काले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं फिल्ममेकर करण ने स्टाइलिश लाल शेरवानी पहनी थी।
शाहिद कपूर ने अपने कुछ हिट गानों पर शानदार परफॉरमेंस दी और कपल के साथ डांस किया। उनके डांस मूव्स के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। शाहिद ने सीमा के बेटे श्रेय सिंह के साथ 'जब वी मेट' के गाने 'मौजा ही मौजा' पर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने हिट गाने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर एक बेहतरीन सोलो परफॉरमेंस भी दी।
अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शिल्पा शेट्टी समेत कई अन्य हस्तियां भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
कौन हैं सीमा सिंह?
सीमा सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं, जो मेघाश्रे NGO चलाती हैं। ये एनजीओ वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराती है। 2023 में, सीमा को भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया था। सीमा सिंह ने एल्केम लैबोरेटरीज के प्रमोटर मृत्युंजय कुमार सिंह से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं - बेटी मेघना सिंह और श्रेय सिंह। मेघा एक डरमेटलॉजिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS