नीता अंबानी ने देसी अंदाज में लूटी महफिल, पहनी खास साड़ी

03 Jul 2024

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और फाउंडर मुकेश व नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को होने जा रही है।

अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने मुंबई में गरीब व निचले तबके के 50 लड़के-लड़कियों का सामूहिक विवाह कराया।

आयोजन में मुकेश और नीता अंबानी ठाठ-बाट के साथ पहुंचे थे। इस दौरान ईशा अंबानी-आनंद पीरामल, आकाश और श्लोका भी मौजूद रहे।

समारोह में नीता अंबानी का लुक काफी पसंद किया गया। उन्होंने आयोजन में लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी।

नीता अंबानी की साड़ी में सोने के धागों से वर्क किया गया था जिसमें बर्ड मोटिफ्स की डिजाइन थी। साड़ी के पल्लू पर सोने के धागों से गायत्री मंत्र लिखा हुआ था।

इस लुक के साथ नीता अंबानी ने आंध्र प्रेदश का पारंपरिक गुट्टापुसालु गोल्डन नेकलेस कैरी किया। हार पर तैरती हुईं मछलियों कि डिजाइन थी।

नीता ने श्रीकृष्ण की आकृति वाले ईयररिंग्स कैरी किए थे। इस आयोजन में उनके ट्रेडिनशनल लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं।