राम मंदिर समारोह के लिए ट्रेडिशनल लुक में दिखे सेलेब्स

22 Jan 2024

फोटो क्रेडिट: Google

आज 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। जिसमें कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही है। वहीं आखिरकार वो एतिहासिक पल आ ही गया, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में कई बॉलीवुड एक्टर अयोध्या के लिए निकल गए है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी कुर्ता-पायजामा पहने अयोध्या के लिए रावना हो चुके है।

इस समारोह में शामिल होने के लिए रणबीर कपूर अयोध्या पहुंच चुके है। वहीं रणबीर व्हाइट धोती-कुर्ता और शॉल में तो वहीं आलिया नीले रंग की साड़ी में नजर आईं। उनके साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए।

वहीं कैटरीना माथे पर लाल बिंदी, झूमके और येलो कलर साड़ी में तो वहीं विक्की कौशल भी व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में अयोध्या के लिए निकलते देखा गया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए माधुरी दिक्षित और अपने पति राम माधव नेने के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान वह पीली साड़ी में तो वहीं उनके पति राम माधव नेने भी पठानी सूट पहने नजर आए।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना व्हाइट कुर्ता-पायजामा और जैकट में नजर आए है।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी पौधा लिए जैकी श्रॉफ मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अयोध्या के लिए रवाना हो चुके है।