Navratri 2024: भोपाल में अयोध्या श्रीराम मंदिर, अमरनाथ गुफा और पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर की दिखेगी झलक

Sharadiya Navratri Bhopal 2024: शारदीय नवरात्रि पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। भोपाल में इस बार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तर्ज पर झांकियां तैयार की जा रही हैं...। जानें कहां, कितना भव्य सजेगा मां का दरबार।;

Update: 2024-09-23 06:25 GMT
Sharadiya Navratri Bhopal 2024
Sharadiya Navratri Bhopal 2024
  • whatsapp icon

Navratri 2024: शक्ति और साधना का शारदीय नवरात्रि पर्व 3 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार मां दुर्गा पालकी में विराजमान होकर आएंगी। मध्य प्रदेश सहित देशभर में 9 देवियों के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चारों तरफ धूम है। राजधानी भोपाल में इस बार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तर्ज पर झांकियां तैयार की जा रही हैं...। लोग इन धार्मिक तीर्थ स्थलों के प्रतिरूप के दर्शन कर सकेंगे। आइए जानते हैं भोपाल में कहां-कितना भव्य सजेगा देवियों का दरबार। किस रूप में मिलेंगे मां के दर्शन...। 

विशेष झांकियों पर खर्च होंगे 5 करोड़ 
नवरात्रि में इस बार भोपाल में विशेष सजावट हो रही है। शहर में इस बार प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तर्ज पर झांकियां तैयार हो रही हैं। शहर में ही लोग अयोध्या के राम मंदिर और पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर के दर्शन कर सेंगे। इन झांकियों का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है( कारीगर दिन रात इन्हें आकार देने में लगे हुए हैं। लोग शहर की प्रमुख झांकियां तैयार करने में लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे।

बिट्टन मार्केट: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सजेगी झांकी 
बिट्टन मार्केट में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर झांकी सजाई जा रही है। झांकी में 50 से अधिक प्रतिमाएं विराजमान होंगी। इसमें श्री राम जन्म से लेकर बाल्य लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। झांसी की सजावट में कम से कम 90 लाख रुपए खर्च होंगे। पंडाल की ऊंचाई 101 फीट रहेगी। जय मां वैष्णव दुर्गा उत्सव और राम रसोई समिति झांकी सजाने का काम कर रही है। 

न्यू मार्केट: पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर की दिखेगी झलक
पाकिस्तान में हिंगलाज माता रानी का दरबार है। इस बार भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर की तर्ज पर झांकी आपको देखने को मिलेगी। झांसी सजाने का काम शुरू हो गया है। पहाड़नुमा प्राकृतिक सौंदर्य के बीच इस झांकी को तैयार किया जाएगा। न्यू मार्केट व्यापारी दुर्गा उत्सव समिति ने बताया कि झांकी की सजावट में 45 लाख रुपए खर्च होंगे। ऊंचाई 60 फीट ऊंचा पंडाल तैयार हो रहा है। 

विजय मार्केट बरखेड़ा: भोपाल में दिखेगी अमरनाथ गुफा 
विजय मार्केट बरखेड़ा में अमरनाथ गुफा की झलक दिखाई देगी। यहां अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा कोलकाता का माता रानी मंदिर भी तैयार किया जाएगा। दुर्गा उत्सव समिति विजय मार्केट बरखेड़ा के सदस्यों ने बताया कि करीब 35 लाख रुपए खर्च कर झांकी सजाई जा रही है। बर्फ का पहाड़ सहित प्राकृतिक सौंदर्य की प्रतिकृति यहां नजर आएगी।

ये इलाके भी मां की झांकियों से रहेंगे गुलजार
भोपाल के टीला जमालपुरा, इंद्रपुरी, दस नंबर पार्किंग एरिया, कोटरा सुल्तानाबाद सहित अनेक स्थानों पर भी बड़ी झांकियों के सजावट का काम शुरू हो गया है। समितियों के सदस्यों का कहना है कि यहां भी 20 लाख रुपए से अधिक की लागत से झांकियों को सजाने का काम किया जा रहा है। इस बार भोपाल में नवरात्रि पर जमकर धूम रहेगी। 

11 को मनेगी अष्टमी और नवमी
पंडित राम प्रकाश शुक्ला का कहना है कि 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट कलश स्थापना के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। तिथि की घटा-बढ़ी की वजह से अष्टमी और नवमी 11 अक्टूबर को एक साथ मनाई जाएगी। जिन लोगों के यहां अष्टमी पूजन रात में होती है, तो वे 10 अक्टूबर को रात में अष्टमी तिथि लगने पर उसका संकल्प कर अगले दिन सुबह पूजा कर सकते हैं। 

मां का पालकी में आना मिश्रित फलदायी रहेगा
मां का पालकी में आना मिश्रित फलदायी रहेगा, परंतु मां दुर्गा की किसी भी रूप में उपासना करने वाले साधकों के लिए सुखद और शुभ फलदायी रहेगा। समापन के बाद दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा, जो 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Similar News