Finger Cracking: क्या आप भी उंगलियां चटकाते हैं? हो जायें सावधान, इस आदत से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

Finger Cracking: कुछ लोगों को उंगलियां चटकाने की आदत होती हैं। यह आदत अच्छी होती हैं या बुरी इसको लेकर कई लोग अपने अलग-अलग तरीके के सुझाव भी देते हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह आदत आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। इसके कारण इंसान गंभीर बीमारी का शिकार बन सकता हैं। उंगलियां चटकाने से आपको बुखार, जोड़ो में दर्द जैसी कई समस्या हो सकती हैं। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन कई हेल्थ स्टडी के अंदर ऐसा दावा किया गया हैं।
उंगली चटकाने पर क्यों आती हैं आवाज
आपने सामान्यतः देखा होगा कि जब आप उंगली को चटकाते हैं तो उनमें चटकने की आवाज आती हैं। क्या आपको पता हैं कि यह आवाज कैसे और क्यों आती हैं। बता दें कि शरीर के जोड़ो के बीच लुब्रिकेशन के लिए सिनोवियाल नामक फ्लूइड होता है। इसलिए जब हम अपनी उंगलियों को चटकाते हैं, तो इनके ज्वाइंट्स के बीच में मौजूद इस फ्लूइड से गैस जारी होती हैं जिससे उसके अंदर बनने वाले बबल्स फूटते हैं। यही कारण से उंगलियों के चटकाने पर आवाज आती हैं।
क्यों नहीं चटकानी चाहिए उंगलियां
हमारी हड्डियों में मौजूद फ्लूइड ग्रीसिंग की जैसे काम करता हैं, लेकिन जब हम अपनी उंगलियों को अधिक बार चटकाते हैं तो इससे लिगामेंट कम होने लगता हैं। इसके कारण हमारी हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं और हड्डियों में कार्बन डाइऑक्साइड भरने लगता हैं। जिसके कारण हमारे शरीर के जोड़ो में धीरे-धीरे दर्द शुरू होने लगता हैं। इसलिए हमको बार-बार उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए। इसका जोड़ो पर अधिक प्रभाव पड़ता हैं।
उंगलियां चटकाने से हो सकते हैं ये समस्याएं
उंगलियों के चटकाने से शरीर में जोड़ो व हड्डियों से संबंधित रोग जैसे गाठिया, सूजन की समस्या तथा हड्डियों में अंदरोनी सूजन भी आ सकती हैं। इसके अलावा जो लोग अधिक उंगलियां चटकाते हैं उनकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर हो जाती हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS