Boiled corn vs roasted corn: बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अलग ही मजा है। सुहाने मौसम में हर गली नुक्कड़ पर आपको भुट्टे की स्टॉल नजर आएगी। रिमझिम फुहारों के बीच सोंधी-सोंधी खुशबू लेते हुए लोगों को चटपटा और गर्म भुट्टा खाने में खूब मजा आता है। भुट्टा स्वाद के साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।आइए जानते हैं बारिश के मौसम में कौन-सा भुट्टा (Sweet Corn) खाना ज्यादा फायदेमंद है? भुट्टा खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। 

जानें क्या कह रहीं डॉक्टर
भोपाल की डायटिशियन डॉ.अमिता सिंह का कहना है कि उबले और भुने दोनों भुट्टे फायदेमंद हैं। दोनों में से कोई भी भुट्टा खाएं आपको 100 ग्राम से 350 कैलोरी उर्जा मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि भुट्टे में हम नींबू मिलाकर खाते हैं तो और ज्यादा फायदा करता है। इतना जरूर है कि बहुत ज्यादा भुना भुट्टा कम फायदेमंद है। 

उबले भुट्टे के फायदे: उबला भुट्टा खाने से आपके शरीर को 100 से 350 कैलोरी मिलती है। भुट्टा में नींबू मिलाकर खाएं तो और ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू मिलाने से स्वाद और लाजवाब हो जाता है।   

भुने भुट्टे के फायदे: भुना भुट्टा भी इतना ही फायदेमंद है। इसे खाने से भी 350 कैलोरी मिलती है, लेकिन ज्यादा भुना भुट्टा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ज्यादा भुने भुट्टे कम फायदेमंद होता है। 

त्वचा और पेट के लिए फायदेमंद 
डॉ.अमिता ने बताया कि भुट्टा विटामिन A का बहुत अच्छा स्रोत है। शरीर की पूरी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। भुट्टे खाने का एक फायदा यह है कि शरीर में इंफेक्शन को फैसले से रोकता है। डॉ.अमिता ने बताया कि मक्के में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए भुट्टे को खाने से ढेर सारी एनर्जी मिलती है। पेट की तकलीफ को भी दूर करता है। 

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
कॉर्न खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। भुट्टे में विटामिन सी बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। आपके एड्रेस को ब्लॉक होने से बचाता है।

कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार 
डॉ.अमिता का कहना है कि मकई एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड से भरपूर है। यह कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा मकई में फेरूलिक एसिड होता है जो स्तन और लिवर में मौजूद ट्यूमर के आकार को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है।  

हड्डी से जुड़ी बीमारियों से बचाता है 
भुट्टा फॉस्फोरस मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है। यह खनिज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भुट्टा आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारी बीमारियों से बचाता है। 

आंखों की तकलीफों से छुटकारा 
भुट्टा बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। बीटा-कैरोटीन विटामिन A के निर्माण में मदद करता है। यह विटामिन आपकी दृष्टि में सुधार करने और आंखों से संबंधित कई तरह तकलीफों से बचाता है। 

ग्लूटेन एलर्जी से बचाता है
डॉक्टर अमिता ने बताया कि भुट्टे में ग्लूटेन नहीं होता है। जिन लोगों को ग्लूटेन की एलर्जी होती है उनके लिए मक्के का आटा बहुत फायदेमंद होता है।