Alert! ज्यादा Coffee पीने से होते हैं इतने सारे नुकसान

26 Jun 2024

चाय-कॉफी ऐसी ड्रिंक्स हैं जो रोजाना की थकान मिटाने के लिए जरूर पी जाती है।

कॉफी में कैफीन की मात्रा पायी जाती है जो मानसिक थकान को मिटाने में मदद करती है और आपको मेंटली एनर्जी देने का काम करती है।

आजकल स्ट्रेस भरी लाइफस्टाइल में लोग 1 कप से भी अधिक कॉफी पी जाते हैं। रोजाना अधिक कॉफी का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है- अधिक कॉफी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है जिससे दिल की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां हैं।

2. हाई ब्लड प्रेशर- कॉफी में कैफीन होता है। इसे अधिक पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे हार्ट की समस्याएं हो सकती हैं।

3. अनिद्रा की परेशानी- कैफीन शरीर में नींद को भगाता है। कॉफी का ज्यादा सेवन करने से नींद की कमी की बीमारी हो सकती है।

4. पाचन की समस्या- ज्यादा कॉफी पीने से पेट की समस्या हो सकती हैं। कैफीन शरीर में एसिडिटी, कब्ज और पेट में एसिड को बढ़ावा देता है।