Logo
Govt Jobs 2024: पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी, जो 4 दिसंबर 2023 तक चली। बता दें, 28 जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

BPSSC SI Exam 2024: बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सब इंस्पेक्टर( BPSSC SI Exam 2024) के पद पर निकली वैकेंसी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें, बिहार पुलिस स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BPSSC) ने नोटिफिकेशन जारी किया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी। उम्मीदवार 4 दिसंबर 2023 तक आवेदन किया। 28 जनवरी 2024 को परीक्षा का आयोजन होगा। 

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं। 
इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक कर दें। 
इसके बाद Bihar Police BPSSC Sub Inspector Prohibition Recruitment 2023 Exam Admit Card के लिंक जाएं।
अगले पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 
अब चाही गई जानकारी भर कर लॉगिन करें। 
अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
एडमिट कार्ड को चेक कर लें। 
और डाउनलोड करके प्रिंट रख लें। 

एग्जाम डिटेल्स
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 8 जनवरी 2024 को परीक्षा होगी। इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा से होगा। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी। प्रीलिम्स में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा 200 अंकों की होगी। 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। 

प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन्स परीक्षा में दो पेपर होंगे। मेन्स में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। लास्ट में मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन किया जाएगा।

5379487