Logo
Bihar Police SI Mains Exam 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2023 की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी हैं। मेन्स एग्जाम 25 फरवरी 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

Bihar Police SI Mains Exam 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार दरोगा भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जो अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2023 को आयोजित प्रीलिम्स एग्जाम में क्वालीफाई हुए थे, वे अब आयोग (बीपीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर मेन्स एग्जाम चेक कर सकते हैं।

25 फरवरी को होगी मुख्य परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बिहार पुलिस एसआई फेज 2 भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक चलेगी।

Bihar Police BPSSC Sub Inspector Recruitment
बिहार दरोगा की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को होगी।

कब मिलेगा एडमिट कार्ड?
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 6 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो आईडी जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड लाना होगा।

1275 पदों पर भर्ती
बता दें कि बिहार पुलिस एसआई भर्ती अभियान के तहत पुलिस उप-निरीक्षकों के कुल 1275 पदों को भरा जाएगा। मेन्स परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

जानिए क्या है चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस एसआई भर्ती में सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। जो 17 दिसंबर को आयोजित हो चुकी है। इसके बाद अब मुख्य लिखित परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ मेडिकल टेस्ट करवाना पड़ेगा।

ऐसे करें Bihar Police SI Admit Card डाउनलोड

  • प्रवेश पत्र जारी होने के बाद बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "SI Mains 2023 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना "Registration Number" और "DOB" दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
5379487