Logo
CG PAT 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

CG PAT 2024 Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सीजी पैट परीक्षा 09 जून को आयोजित की जाएगी।

सीजी पैट प्रश्न पत्र तीन विषय में परीक्षा होती है
CG PAT 2024 परीक्षा बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (बी.एग्री.) और बैचलर ऑफ हॉर्टिकल्चर (बी.होर्टी.) कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।  यह परीक्षा छत्तीसगढ़ में 35 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है। सीजी पैट प्रश्न पत्र तीन विषय में परीक्षा होती है, कृषि; भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (पीसीएम); और भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी)।

परीक्षा पैटर्न
CG PAT 2024 परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूंछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, गलत उत्तरों या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई नाकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CG PAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नया पेज खुलेगा। 
  • यहां अपना नाम, रोल नंबर सहित मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 
  • आपका CG PAT 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन दिख जाएगा। 
  • CG PAT 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रख लें। 
5379487