CG SET Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें कब होगी एग्जाम

UCEED 2025 result
X
UCEED 2025 result
CG SET 2024 Admit Card Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2024 को होगा।

CG SET 2024 Admit Card Out: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, सेट एग्जाम 21 जुलाई, 2024 को आयोजित होगी। पेपर I सुबह 10.00 बजे से 11.15 बजे तक होगा। वहीं, पेपर II दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगा।

SMS लिंक से भी कर सकते हैं डाउनलोड
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड नंबर पर भी एडमिट कार्ड से संबंधित एक लिंक भेजा गया है। इस लिंक पर क्लिक करके भी अभ्यर्थी अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024 का आयोजन 21 जुलाई 2024 को आयोजित करेगा। यह एग्जाम दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 8 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा की वे परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटे पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर CGSET 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना लॉगिन से संबंधित जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड करें।
  • अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story