CGPSC SSE 2024: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें कब होगा प्रीलिम्स एग्जाम

CGPSC SSE 2024, CGPSC Recruitment 2024
X
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू
CGPSC ने 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को होगी। जानें पूरी जानकारी।

CGPSC SSE 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 2024 की राज्य सेवा परीक्षा (SSE) के लिए 246 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 9 फरवरी 2025 (पहला सत्र: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा सत्र: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 26, 27, 28 और 29 जून 2025

246 पदों के लिए 17 सेवाओं में भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 17 सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता और प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है।

और भी पढ़ें:- बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक!, तुरंत करें अप्लाई

CGPSC भर्ती पात्रता (Eligibility)

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते मुख्य परीक्षा से पहले डिग्री पूरी हो।
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 तक होगी। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए 5 वर्ष की छूट उपलब्ध है।
  • अन्य छूट: सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक पात्रता मानदंडों के तहत आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ PSC भर्ती का रुझान
पिछले 10 वर्षों में CGPSC ने केवल एक बार 300 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस बार 246 पदों की भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है।

और भी पढ़ें:- मेट्रो में जनरल मैनेजर की निकली भर्ती; दो लाख से अधिक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): दो पेपर होंगे

सामान्य अध्ययन: 100 प्रश्न, 2 घंटे
योग्यता परीक्षण: 100 प्रश्न, 2 घंटे

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती।

  • मुख्य परीक्षा (Mains): लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन होगा।

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 को समाप्त होगी। यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो, तो 31 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक सुधार का विकल्प उपलब्ध होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story