MP में सरकारी नौकरियों की बहार: ऊर्जा विभाग में 2573 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन की लास्ट डेट

Government Job Rules in MP
X
Government Jobs: मध्य प्रदेश में बदलेंगे सरकारी नौकरी के नियम; UPSC की तर्ज पर होंगी MPPSC और MPESB परीक्षाएं।
MPPKVVCL Recruitment 2024: मध्यप्रदेश विद्युत विभाग (MPPKVVCL) ने 2024 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

MPPKVVCL Recruitment 2024: मध्यप्रदेश विद्युत विभाग (MPPKVVCL) ने 2024 में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को कार्यालय सहायक, लाइन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, प्रबंधक, और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार जो मध्यप्रदेश विद्युत विभाग में सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक हैं, वे 25 दिसंबर 2024 से लेकर 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
इन पदों की आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

पदों की संख्या और शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में विभिन्न विभागों और पदों पर कुल 3,000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। कुछ प्रमुख पदों और उनकी शैक्षिक योग्यताएं निम्नलिखित हैं:

  1. कार्यालय सहायक ग्रेड-III – 818 पद
  2. शैक्षिक योग्यता: 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा और कंप्यूटर प्रवीणता, CPCT परीक्षा उत्तीर्ण।
  3. लाइन अटेंडेंट (वितरण) – 1196 पद
  4. शैक्षिक योग्यता: कक्षा 10वीं पास और इलेक्ट्रिशियन / लाइनमैन / वायरमैन में ITI प्रमाणपत्र।
  5. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 14 पद
  6. शैक्षिक योग्यता: संबंधित ट्रेड / शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा।
  7. सहायक कानून अधिकारी / कानून सहायक – 31 पद
  8. शैक्षिक योग्यता: कानून में स्नातक डिग्री (LL.B.)।
  9. सहायक प्रबंधक (IT) – 04 पद
  10. शैक्षिक योग्यता: IT में बी.ई./बी.टेक इंजीनियरिंग डिग्री।
  11. प्लांट सहायक-इलेक्ट्रिकल – 28 पद
  12. शैक्षिक योग्यता: कक्षा 10वीं हाई स्कूल और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र।
  13. फार्मासिस्ट – 02 पद
  14. शैक्षिक योग्यता: फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री।
  15. सुरक्षा गार्ड – 31 पद
  16. शैक्षिक योग्यता: 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा और सशस्त्र बलों में अनुभव।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार निम्नलिखित है:

  1. सामान्य: 1200 रूपए।
  2. ईडब्ल्यूएस / ओबीसी: 600 रूपए।
  3. एससी / एसटी: 600 रूपए।
  4. पीएच उम्मीदवार:600 रूपए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (MPPKVVCL) पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक योग्यता भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि और सुधार विंडो
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story