Animal Attendant Job in Rajasthan: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे है और सिर्फ में 10 वीं पास  है तो चिंता की कोई बात नहीं है। राजस्थान सरकार ने पशुपालन विभाग में नौकरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

दोबारा शुरू हुई भर्ती
राजस्थान के पशुपालन विभाग में एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2023 से शुरू की गई थी और 11 नवंबर को खत्म हो गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की जा रही है। उम्मीदवार वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
नौकरी पाने के आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसी के हिंदी और संस्कृति का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। 

आयु सीमा
सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा में भी 5 वर्ष की छूट दी गई है।
राजस्थान राज्य के मूल निवासी EWS, OBC, SC/ST और सहरिया वर्ग की महिला को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिली है।

फीस
सामान्य और अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए शुल्क लगेगा। वहीं राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बाकी सभी वर्ग को 400 रुपए जमा करने पड़ेगे।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 पर क्लिक करें।
  • अप्लाय ऑनलाइन पर क्लिक करें और सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस भरें।