Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना ने आधिकारिक साइट पर एसएसआर मैट्रिक भर्ती (MR) का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और शारीरिक फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी चयन स्थिति की चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।  

जुलाई में हुई परीक्षा 
बता दें, Indian Navy ने SSR अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 11 जुलाई, 2024 को किया था। वहीं, MR पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से 15 जुलाई, 2024 तक चला था। Indian Navy ने एडमिट कार्ड को 3 जुलाई को जारी किया था। 

इस दिन होगी एग्जाम 
भारतीय नौसेना के SSR  और MR पदों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में उनके 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में एक रिटन एग्जाम और एक शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) शामिल है।

ये भी पढ़ें-  गुजरात हाई कोर्ट भर्ती का एडमिट कार्ड जारी; जानें एग्जाम की डेट

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद SSR और MR final result 2024 से संबंधित लिंक खोजें।
  • अब उम्मीदवार को अपने login credentials दर्ज करने होंगे।
  • क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।