JEE Mains 2024 का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Jee Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार है। अब उन्हें ज्यादा इंतजार नही करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। यहां से चेक कर सकते हैं। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक चली थी।
जेईई मेन्स 2024 के पहले सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच आयोजित होगी। जेईई मेन्स 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। वहीं हॉल टिकट परीक्षा डेट से तीन दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
होम पेज पर जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें।
हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर नजर जाएगी।
अब प्रिंट निकाल कर रख लें।
एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि बिना हॉल टिकट के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया मिल सकेगा। वहीं एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थी को एक आधिकारिक फोटो युक्त आधार कार्ड लेकर आना होगा।
पहले सत्र का रिजल्ट फरवरी 2024 में जारी किया जाएगा। परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 पालियों में होंगी। कंप्यूटर आधारित होगी। बता दें, पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2 पाली में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS