JPSC CSE Prelims 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। बता दें, जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा झारखंड के विभिन्न जिलों में दो पालियों में होगी। जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के लिए पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2024 के साथ एक वैध फोटो आईडी, उपस्थिति शीट का प्रिंटआउट और दो पासपोर्ट साइज के फोटो ले कर आना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया
JPSC CSE 2024 चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल किया गया है। प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार होंगे। हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग के आधार पर होगी। ज्ञात हो, अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को मिला कर बनाई जाएगी।  

परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती में उम्मीदवार को दो पेपर देने होंगे, जिसमें प्रत्येक पेपर  200 अंकों के होंगे। उम्मीदवार से सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूंछे जाएंगे। वहीं, जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक पेपर की अवधि 02 घंटे रखी गई है। गलत उत्तरों के लिए माइनस मार्किंग नहीं होगी। 

इन विषयों से पूंछे जाएंगे प्रश्न 
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 में, भारत का इतिहास, भारत का भूगोल, भारतीय राजनीति और शासन, आर्थिक और सतत विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, झारखंड विशिष्ट प्रश्न, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।