MPPSC PCS Exam 2025: एमपी राज्य सेवा परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 158 पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता 

Manipur Class 12th Result 2025
X
Manipur Class 12th Result 2025
MPPSC PCS Exam 2025 Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

MPPSC PCS Exam 2025 Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अगर आप मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में शामिल होने का इच्छुक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस डेट तक भरे जाएंगे आवेदन
बता दें, उम्मीदवारों को 17 जनवरी, 2025 (दोपहर 12 बजे तक) तक आवेदन पत्र भरने होंगे। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आवेदन में कोई त्रुटि हो, तो उम्मीदवार 8 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक सुधार कर सकते हैं। इस दौरान प्रति सत्र 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

दो शिफ्ट में होगी एग्जाम
प्रारंभिक परीक्षा तिथि: MPPSC SSE 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।
शिफ्ट 1: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
शिफ्ट 2: दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक
प्रवेश पत्र: प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 फरवरी, 2025 से उपलब्ध कराए जाएंगे।

कुल 158 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों को भरना है। कुल 158 खाली पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, जिनमें प्रमुख पद शामिल हैं:

  1. उप जिला मजिस्ट्रेट
  2. मुख्य नगर अधिकारी
  3. नायब तहसीलदार
  4. MPPSC जूनियर अकाउंट ऑफिसर
  5. अन्य विभिन्न पद

आयु सीमा:
गैर-वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि वर्दीधारी पदों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: चयन तीन चरणों में होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा: वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा
  3. साक्षात्कार: अंतिम चयन साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होगा।

रजिस्ट्रेशन शुल्क

  1. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार: 500 रुपए
  2. एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवार: 250 रुपए

ऐसे करें आवेदन

  • MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • "राज्य सेवा परीक्षा 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए निर्देशों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में टीचर्स की निकली बंपर भर्ती, मार्च में एग्जाम, जानें अन्य डिटेल्स

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story