MPPSC Result 2022: एमपीपीएससी परीक्षा में लड़कियों ने लहराया परचम, देवास की दीपिका ने किया टॉप

भोपाल, संजीव सक्सेना
MPPSC Result 2022: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम शनिवार को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 394 नाम शामिल हैं। कुल 456 में से 63 पदों के लिए जानकारी अभी शेष है। दरअसल, अभी परीक्षा के मुख्य भाग 87 प्रतिशत का परिणाम जारी किया गया है। 13 प्रतिशत का रिजल्ट अभी शेष है। इस परीक्षा में प्रदेश की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। वहीं 24 डिप्टी कलेक्टरों में 11 महिला भी शामिल हैं। इनके अलावा 8 ही पद आरक्षित थे। वहीं 87-13 प्रतिशत के फामूर्ले के तहत अभी 87 फीसदी का ही परिणाम जारी हुआ है और 405 पदों पर भर्ती की गई है। डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी दोनों में ही महिलाओं ने टॉप किया है।
भोपाल की रमशा बनेंगी डीएसपी
भोपाल की रमशा अंसारी ने एक्सीलेंस कॉलेज से बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। रमशा अंसारी अब डीएसपी बनने जा रही हैं। इनके पिता मोहम्मद अंसारी कृषि विभाग में यूडीसी, मां संजीदा अंसारी हाउस वाइफ हैं। रमशा अंसारी के अनुसार कड़ी मेहनत के बल पर तीसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अनुसार उक्त सूची में अभी केवल 87 प्रतिशत मुख्य भाग की चयन सूची जारी की है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की जानकारी दी गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में न्यायालयीन प्रकरण के फैसले के बाद बाकी नामों की घोषणा की भी बात कही गई है।
MPPSC Result 2022: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक करें।
456 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें 456 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 के बीच हुआ था। इसके परिणाम 7 जून 2024 को घोषित हुए थे। इसके बाद आवेदकों के साक्षात्कार 11 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 के बीच लिए गए थे। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 18 जनवरी 2025 को जारी की गई है। शेष 13 प्रतिशत का रिजल्ट शेष है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS