Logo
Rajasthan Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। आगामी 22 जून से 10 जनवरी, 2025 तक 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

Rajasthan Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित कैलेंडर जारी किया है। 31 भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का आयोजन आगामी 22 जून से 10 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा। इन परीक्षाओं में प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुरू की तैयारियां
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इन 31 भर्ती परीक्षाओं में से 23 का आयोजन ओएमआर शीट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पैटर्न पर करवाया जाएगा। जबकि 9 भर्ती परीक्षाएं स्किल और सामान्य पैटर्न पर आयोजित होंगी। इसको लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है।

पेपर लीक और धांधली जैसी समस्याओं का होगा समाधान
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि भविष्य में होने वाली ज्यादातर भर्ती परीक्षाओं में सीबीटी और ओएमआर शीट का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि पेपर लीक और धांधली जैसी समस्याओं का समाधान हो सके। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी महीने की 22 तारीख से परीक्षाओं का दौर शुरू होगा, जो अगले साल 10 जनवरी तक चलेगा। इसमें भर्ती परीक्षाओं के साथ ही पात्रता परीक्षाएं भी शामिल हैं, जिनकी विज्ञप्ति भी जल्द जारी की जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

भर्ती परीक्षा का नाम परीक्षा की तारीख
पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती 22 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन) सीधी भर्ती 27 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती 29 जून 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिशियन) सीधी भर्ती 30 जून 2024
पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 13 जुलाई 2024
छात्रावास अधीक्षक ग्रेड ॥ (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती 28 जुलाई 2024
लिपिक ग्रेड-II/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 11 अगस्त 2024
सूचना सहायक सीधी भर्ती फेज-II 21,23, 27, 29 अगस्त 2024
छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती    30 अगस्त 2024
पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती 7 सितंबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 25 से 28 सितंबर 2024
शीघ्र लिपिक-निजी सहायक ग्रेड-1, संयुक्त सीधी भर्ती  5 अक्टूबर 2024
समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) 2024 23 से 26 अक्टूबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती 18 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर लैब/आईटी लैब) सीधी भर्ती 19 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती  20 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग टेक्नोलॉजी) सीधी भर्ती 21 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती 22 नवंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राइंग) सीधी भर्ती 23 नवंबर 2024
पशु परिचर सीधी भर्ती 1 से 4 दिसंबर 2024
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) सीधी भर्ती 5 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस) सीधी भर्ती 6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (ड्राफ्ट्समैन सिविल) सीधी भर्ती     6 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल मोटर व्हीकल) सीधी भर्ती     7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन) सीधी भर्ती 7 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (प्लम्बर) सीधी भर्ती 8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कॉस्मेटोलॉजी) सीधी भर्ती 8 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) सीधी भर्ती 9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) सीधी भर्ती  9 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) सीधी भर्ती 10 जनवरी 2025
कनिष्ठ अनुदेशक (सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल) सीधी भर्ती 10 जनवरी 2025

अभ्यर्थियों ने शुरू किया विरोध
देश में सरकारी नौकरी के एग्जाम के साथ ही कई अन्य पात्रता और भर्ती परीक्षाएं भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होती हैं। ऐसे में अब कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भी इस प्रक्रिया को राजस्थान में लागू कर एक नवाचार किया जा रहा है। इसको लेकर कुछ छात्रों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एक कंप्यूटर भी हैक हो सकता है, इसलिए यह प्रक्रिया नकल और धांधली रोकने का रामबाण नहीं है।

यहां देखें Rajasthan Exam Calendar का नोटिस

5379487