Rajasthan police constable 2023 admit: राजस्थान पुलिस ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल (प्रवीणता परीक्षा) 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 3578 पद भरा जाएगा। 

कब होगी परीक्षा
बता दें, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की Proficiency Test  23 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक आयोजित होगी। राजस्थान राज्य पुलिस बल में कांस्टेबल के 3578 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं, 13 और 14 जून 2023 को आयोजित राजस्थान पुलिस कांस्टेबल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 3 सितंबर 2024 को जारी किया गया। 

यह भी पढ़ें- जीएनएमईई नर्सिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card  लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • अब Constable PT Admit Card 2023 के लिए लिंक का चयन करें।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। 
  • इब अपनी login जानकारी डालें और इसे भेजें।
  • उम्मीदवार को स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अंत में प्रवेश पत्र का प्रिंट लेकर रख लें।