MPESB Recruitment 2023: एमपी संयुक्त भर्ती समूह 1 और 2 परीक्षा 2023 का रिजल्ट होल्ड; जल्द‍ आएगा संशोधित परिणाम

MPPEB Group 1, 2 Result 2023: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Employees Selection Board Bhopal) ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट 30 जनवरी को जारी किया था।;

Update:2024-02-02 13:27 IST
समूह 1 और 2 परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारीMPESB Recruitment 2023
  • whatsapp icon

MPESB Result 2023: मध्‍य प्रदेश कार्मचारी चयन मंडल (MPESB ) ने 30 जनवरी को समूह-1  और 2  उपसमूह-1 की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2023 का रिजल्‍ट जारी किया था। जिसे अब होल्ड कर दिया गया है।

बोर्ड ने बताई वजह
चयन बोर्ड ने कहा कि तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिए जा सके, इसलिए परीक्षा परिणाम को रोक दिया गया है। संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किये जाएंगे।

रिजल्ट वापस लेने का आदेश

वेबसाइट से हटाया गया रिजल्ट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड भोपाल ने सब ग्रुप 1, ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम वेबसाइट से हटा दिया गया है।

15 जुलाई को हुई थी संयुक्त परीक्षा
बात दें कि संयुक्त परीक्षा 15 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी और इसकी उत्तर कुंजी 25 जुलाई 2023 को जारी की गई थी।

1641 पदों पर रिजल्ट किया था जारी
बता दें कि चयन मंडल ने 2 हजार पदों में से सिर्फ 1641 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। क्योंकि कोर्ट में मामला होने के कारण 100 फ़ीसदी की जगह 87 फ़ीसदी रिजल्ट ही घोषित किया गया था। यह रिजल्ट 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से जारी हुआ था।

Similar News