SBI PO Result 2024: एसबीआई पीओ (SBI PO Exam) भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। SBI PO मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट SBI Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं। मेन्स परीक्षा में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स का रोल नंबर जारी कर दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कुल 2000 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें जनरल कैटेगरी के कुल 810 पद, ओबीसी के 540 पद, EWS के कुल 200 पद एससी के 300 और एसटी के 150 भरे जाएंगे।

नवंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा
बता दें, SBI PO के लिए आवेदन 7 सितंबर 2023 से शुरू हुआ जो 27 सितंबर 2023 तक चला था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर में आयोजित हुई थी। प्रीलिम्स में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट 21 नवंबर 2023 को जारी कर दिया गया था। अब मेन्स परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

इंटरव्यू होंगे
भारतीय स्टेट बैंक PO मेन्स लिखित परीक्षा में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू  में शामिल होना होगा। इसमें कुल 50 नंबर होगा। पहले के 20 अंक ग्रुप एक्सरसाइज के लिए होंगे। इसके बाद 30 नंबर का पर्सनल इंटरव्यू होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। यहां से सभी जानकारी मिल सकेंगी। 

रिजल्ट ऐसे चेक करें
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। 
वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक कर दें। 
इसके बाद SBI Probationary Officer PO Mains Result 2024 के लिंक पर जाएं। 
अब अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें। 
रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर डालें। 
रिजल्ट चेक कर लें। 
अब प्रिंट ले कर रख लें।