SBI PO Exam 2025: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा कल, इन नियमों का करें पालन

Maharashtra RTE admission 2025
X
Maharashtra RTE admission 2025
SBI PO Exam 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण 24 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा तीन चरणों में हो रही है।

SBI PO Exam 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण 24 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा तीन चरणों में हो रही है, जिसमें पहला चरण 8 मार्च 2025 और दूसरा चरण 16 फरवरी 2025 को आयोजित हुआ था। अब, अंतिम परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लेना चाहिए और परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

इन नियमों का करें पालन

  1. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी आदि उपकरणों की अनुमति नहीं होगी।
  2. पढ़ाई से जुड़ी सामग्री (किताबें, नोट्स, पेपर के टुकड़े) परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकते।
  3. अनावश्यक वस्तुएं जैसे बैग, बेल्ट, हेयरबैंड, हैंडबैग, धातु की वस्तुएं, टोपी, कैमरा, लॉग टेबल आदि प्रतिबंधित हैं।
  4. केवल पारदर्शी पानी की बोतल ही परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति होगी।

SBI PO परीक्षा पैटर्न

  1. प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  2. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 60 मिनट की होगी।
  3. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा।
  4. गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती होगी (Negative Marking लागू)।
  5. अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा।

SBI PO चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह एक क्वालिफाइंग स्टेज है।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें अधिक गहराई से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  3. साक्षात्कार या समूह चर्चा (Interview/Group Exercise): अंतिम चयन के लिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण होता है।
  4. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर "SBI PO एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक" पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) दर्ज करें।
  • SBI PO कॉल लेटर 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • पीडीएफ को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story