SSC CGL 2024: एसएससी ने रद्द किया सीजीएल डेटा टाइपिंग टेस्ट एग्जाम, अब इस दिन होगी परीक्षा, जानें वजह  

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024
X
SSC CGL Tier 2 Admit Card 2024
SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए डेटा टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया है।

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 18 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए डेटा टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया है। आयोग ने एक आधिकारिक सूचना में इस बात की पुष्टि की और बताया कि यह परीक्षा अब 31 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है, "जहां 18 जनवरी 2025 को शिफ्ट- II में आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा 2024 के डेटा टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थीं, इसलिए इस टेस्ट को रद्द किया गया है।"

डेटा टाइपिंग टेस्ट की होगी परीक्षा
SSC CGL की डेटा टाइपिंग टेस्ट में उम्मीदवार की टाइपिंग की गति और दक्षता को जांचा जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग करनी होती है, और इसकी गति का मूल्यांकन किया जाता है। SSC CGL परीक्षा का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह 'B' और समूह 'C' पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
वहीं, आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि SSC CGL 2024 के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर "SSC CGL Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और "Submit" पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का हार्ड कॉपी निकालकर रखें
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story