SSC CPO 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीपीओ 2024 आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीपीओ आसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CPO 2024 Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

इन पदों पर होगी भर्ती 
इस भर्ती के माध्यम से कुल 4,187 पद भरे जाएंगे। इसमें दिल्ली पुलिस में पुरुष उप-निरीक्षकों (SI) के 125 पद, दिल्ली पुलिस में महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए 61 पद और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए आवंटित शेष 4,001 खाली पद भरे जाएंगे। परीक्षा 27, 28 और 29 जून, 2024 को हुई थी। 

इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति
जो उम्मीदवार ssc cpo answer key 2024 से संतुष्ट नहीं हैं, वे इसके खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति विंडो 8 जुलाई तक ओपन रहेगी। उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न चुनौती देनी होगी। एसएससी सीपीओ उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से होगा। 

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर ssc cpo 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके login कर दें। 
  • उम्मीदवार के सामने उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • आंसर की आपत्ति लिंक पर Click करें।
  • अब वह उत्तर चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं।
  • सहायक Document Attached करके सबमिट कर दें।