SSC GD 2025 Admit Card: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने अभी तक SSC GD 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, वे इन्हें संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों और CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी एग्जाम
SSC GD परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित (CBE) होगी और अंग्रेजी, हिंदी, और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन (negative marking) होगी।
खाली पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 39,481 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद भरे जाएंगे। इन पदों में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इण्डो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) के साथ-साथ असम राइफल्स (AR) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पद शामिल हैं।
पंजीकरण की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर से 14 अक्टूबर 2024 तक चली थी। अगर आप इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, तो अब आपको अपनी परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड के लिए एसएससी की वेबसाइट और अन्य आधिकारिक माध्यमों पर अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले, SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "SSC GD Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण जानकारी और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।