Logo
SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2,006 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जाम 2024 (Steno Grade C & D Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2,006 रिक्तियों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 2,006 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त रात 11 बजे तक है। रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 18 अगस्त को रात 11 बजे बंद हो जाएगा और जमा किए गए आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो 27 अगस्त को खोली जाएगी। SSC Stenographer भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाली है।

SSC Stenographer 2024: महत्तवपूर्ण तिथियां

  • रजिस्ट्रेशन तिथि: 26 जुलाई, 2024
  • आवेदन करने की लास्ट डेट: 17 अगस्त, 2024
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 अगस्त, 2024
  • आवेदन में सुधार के लिए विंडो ओपन: 27 अगस्त से 28 अगस्त, 2024
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Test): अक्टूबर-नवंबर 2024

आवेदन शुल्क
सभी अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSC Steno 2024: आयु सीमा

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' (Steno Grade C): 18 से 30 वर्ष
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' (Steno Grade D): 18 से 27 वर्ष

 SSC Steno 2024: शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

SSC Stenographer 2024: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा। सीबीटी में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज और समझ जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में होंगे।

SSC Stenographer 2024 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज में आपको SSC Stenographer 2024 Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • लॉगइन करने के बाद भर्ती के संबंधित विज्ञापन पर जाकर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब फॉर्म में मांगी सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरने के बाद एप्लिकेशन फीस सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
5379487