UP Constable पेपर लीक मामलें में भर्ती बोर्ड को मिली 1500 शिकायतें; DG ने बताया अब होगी इनकी जांच

UP Constable Paper Leak Update: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में नया अपडेट सामने आया है। पेपर लीक की शिकायतों को लेकर अब तक 1500 प्रत्यावेदन बोर्ड को मिल गए हैं। भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है और पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
जांच के बाद होगा फैसला
बता दें कि भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे तक अभ्यर्थियों की शिकायतों को लेकर सबूतों को साबित करने वाली आपत्तियां, प्रत्यावेदन मांगे थे। DG रेणुका मिश्रा ने कहा "अभी हम लोगों को कई एप्लीकेशन मिली हैं। उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही फैसला लिया जाएगा। अभी तक जितने मेल आए हैं, उनकी जांच की जा रही है।"
पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा का बयान, बोलीं- पेपर लीक मामले में लगभग 1500 शिकायतें मिलीं @renukamishra67 #Lucknow #UPPoliceexam #सहकार_मित्र_मोदी #TDPJSPWinning #RavidasJayanti #DhruvRathee #HappyBirthdaySLB #Kasganj #தமிழர்உரிமைமீட்ட_அம்மா pic.twitter.com/ZkZr7FyVmV
— Poonam Yadav (@poonampatrakar) February 24, 2024
पेपर रद्द की मांग कर रहे छात्र
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों दिनों की दूसरी शिफ्ट वाली परीक्षा में कई जगहों पर पेपर लीक को लेकर छात्रों ने हंगामा किया था।
इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए थे। लखनऊ में हजारों छात्र पेपर रद्द की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS