UP में मिलेंगी सरकारी नौकरी : होमगार्ड विभाग 44 हजार पदों पर करेगा नियुक्तियां, जानें नियम-शर्तें 

Home Guard Recruitment
X
सरकारी नौकरी का मौका : होमगार्ड विभाग 44 हजार पदों पर करेगा नियुक्तियां, बदलेंगी नियम-शर्तें
Government jobs in UP: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। होमगार्ड विभाग 44 हजार पदों पर दो चरणों में भर्ती करेगा। नए सिरे से नियमावली बनाई जाएंगी।

Government jobs in UP: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड विभाग में रिक्त 44 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू की है। होमगार्ड विभाग खुद का भर्ती बोर्ड बनाएगा। नियमावली नए सिरे से बनाई जाएगी। बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में होगा।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग भर्ती बोर्ड का मसौदे तैयार कर रहा है। फरवरी में होने वाले बजट सत्र में इसे मंजूरी के लिए विधानसभा में लाया जा सकता है। बोर्ड गठित होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 526 पदों के लिए करें आवेदन

होमगार्ड विभाग बनाएगा भर्ती बोर्ड

  • होमगार्ड विभाग में लंबे समय से भर्तियां नहीं हुईं। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए बोर्ड गठन के साथ नए सिरे से नियमावली तैयार की जा रही है।
  • मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, होमगार्ड विभाग में अब रेगुलर भर्तियां होंगी। इसके लिए खुद का भर्ती बोर्ड जरूरी है। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

दो चरणों में होगी भर्ती
मंत्री धर्मवीर प्रजापति के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया अगले साल मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है। रिक्त पद ज्यादा हैं, इसलिए नियुक्तियां दो अलग-अलग चरणों में की जाएंगी। इसमें 6 से 8 माह का अंतराल रहेगा।

होमगार्ड के लिए भर्ती नियम
होमगार्ड जवनों के भर्ती नियमों में संशोधन किया जा रहा है। दौड़ के लिए समय-सीमा फिर से तय की जाएगी। अन्य नियमों में भी जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story