Logo
UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की डेट जारी हो चुकी है। ऐसे में अब उम्मीदवारअपने एडमिट कार्ड आने का इंतजार कर रहे है।

UP Police Constable Admit Card: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60 हजार के ज्यादा पदों पर भर्ती कर जारी है। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए डेट भी जारी कर दी है। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद से अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतज़ार कर रहे हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को होगा।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम तीन से चार दिन पहले यानी 13 फरवरी के बाद जारी हो सकते हैं। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड को लेकर कोई आधिकारिक बयान या नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

इस दिन जारी होंगी सिटी स्लिप
यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उनके एग्जाम सिटी, एग्जाम डेट और एग्जाम शिफ्ट के बारे में पहले से बताने के लिए बोर्ड 10 फरवरी तक सिटी स्लिप जारी करेगा। बोर्ड ने इसके लिए पहले ही नोटिस जारी करके बताया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने पहले 6500 एग्जाम सेंटर बनाने जाने की योजना बनाई थी। लेकिन परीक्षार्थियों की 50 लाख से ज्यादा संख्या देखते हुए अब परीक्षा केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। 

लिखित परीक्षा के लिए मिलेगा 2 घंटे का समय
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती जारी है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी के रूप में 21700 रुपये दिया जाएगा। बात दें की बेसिक सैलरी के अलावा कई भत्ते भी मिलते है, जिसको मिलाकर लगभग 30000 रुपए महीने हो जाते हैं।  

ऐसे कर सकेंगे Constable Admit Card डाउनलोड
कांस्टेबल लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप नीचे बताए गए तरीकों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले यूपी पुलिस की भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें। 
  • अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
5379487