UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को किया गया था। भर्ती बोर्ड अंसर-की जारी करने के बाद, उम्मीदवारों से उसके खिलाफ आपत्तियां भी जमा करा ली हैं। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम और कट-ऑफ को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड कटऑफ लिस्ट जारी करेगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

आपत्तियों की समीक्षा कर रहा है भर्ती बोर्ड
अगस्त में आयोजित पुन:लिखित भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को आपत्तियां भेजी हैं। बोर्ड ने आपत्तियों का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके बाद बोर्ड इनका समाधान करते हुए कटऑफ लिस्ट जारी करेगा। सूत्रों की मानें तो आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के कठिन होने, गणित के अधिक सवाल पूछे जाने और कुछ उत्तरों में विसंगति जैसी समस्या से बोर्ड को अवगत कराया है।

कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट?
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक जारी हो सकता है। कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी भी परिणाम के साथ ही सामने आएगी।

और भी पढ़ें:- MP TET 2024: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 15 अक्टूबर लास्ट डेट, इस दिन होगा एग्जाम

संभावित कट-ऑफ

श्रेणी    कट ऑफ (संभावित)
सामान्य    188 से 193
ओबीसी    173 से 178
एससी    144 से 149
एसटी    113 से 118

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज में "UP Police Constable Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा की जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चयन प्रक्रिया के अगले चरण
रिजल्ट और कट-ऑफ जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।