UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती री-एग्जाम 23 अगस्त से शुरू होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (uppbpb) ने हाल ही में डेट एवं शिफ्ट के अनुसार विस्तृत शेड्यूल जारी किया था, इसके बाद से ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है।

कब आएगा एडमिट कार्ड?
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना जरूरी है। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यहां जानें डेट एवं शिफ्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को किया जायेगा। प्रतिदिन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

कुल 60,244 पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस कांस्टेबल की 60,244 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें जनरल वर्ग के लिए 24,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, ओबीसी वर्ग के लिए 16,264, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद शामिल हैं। 

सभी केंद्रों में होंगे सीसीटीवी और जैमर
सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। पिछले पेपर लीक की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह महीने में दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवारों को यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर "UP Police Constable Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।