UP Police भर्ती में तीन साल की छूट, CM योगी ने दिए निर्देश

UP Police Recruitment: उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जिनकी उम्र यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए निकल चुकी थी। योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिये जाने के निर्देश दिये हैं। बता दें, आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल 60,244 पदों पर भर्ती होने जा रही है।
60,244 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा के अनुसार, सीएम योगी ने यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों को भर्ती करने के निर्देश दिये थे। शनिवार को बोर्ड ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसमें अनारक्षित के लिए 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 पद तो वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,204 पद आरक्षित हैं।
कल मे प्रक्रिया शुरू
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कल यानी 27 दिसंबर से शुरू होंगे, जो 16 जनवरी 2024 तक जारी रहेंगे। वहीं, संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी रखी गई है। भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सीएम के निर्देश के बाद उम्मीदवार की अधिकतम आयु में तीन साल की छूट दी गई है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS