UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 का फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। यह रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग ने 1056 पदों के लिए गत वर्ष नोटिफिकेशन जारी किया था। इंटरव्यू के लिए 2845 अभ्यर्थी सिलेक्ट किए गए थे। जिन्हें फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।
यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसमें उन्हें अपना रोल नंबर, नाम, ऑल इंडिया स्तर पर रैंक (एआईआर), श्रेणी और फाइनल नंबर चेक करना होता है। क्योंकि, नंबरों के आधार पर ही उन्हें सर्विस एलॉट होंगी।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024: 1056 पदों के लिए चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का सिलेक्शन किया जाता है। IAS और IPS के अलावा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) सहित 25 से अधिक केंद्रीय सिविल सेवाओं के लिए काबिल अधिकारी चुने जाते हैं। 2024 में यूपीएससी ने 1056 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की है।
यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब, "Ctrl+F" दबाकर रोल नंबर खोजें।
- यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
यह भी पढ़ें: UPSC ने जारी की नाम और रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024: चयन प्रक्रिया
- यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को हुई थी। 1 जुलाई, 2024 को इसके परिणाम जारी किए गए।
- सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को दो शिफ्ट में हुई। 9 दिसंबर, 2025 को मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए गए।
- इंटरव्यू के लिए 2845 आवेदक सिलेक्ट हुए। 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 के बीच दो पॉली में इनका साक्षात्कार हुआ।
- साक्षात्कार के बाद फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। इसके बाद डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।