UPSC CSE Mains परीक्षा का कार्यक्रम जारी: जानें कब होंगे एग्जाम; यहां देखें शेड्यूल

MP Toppers UPSC 2024
X
MP Toppers UPSC 2024
UPSC CSE Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Mains परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

UPSC CSE Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में योग्य घोषित किए गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाकर Mains परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।

20 सितंबर से 29 सितंबर के बीच होगी परीक्षा
यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स एग्जाम 2024 का आयोजन 20 सितंबर से 29 सितंबर के बीच दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर ढाई बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

14,627 उम्मीदवार होंगे UPSC CSE Mains परीक्षा में शामिल
UPSC CSE प्रीलिम्स पास करने वाले 14,627 उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे। प्रीलिम्स का रिजल्ट 1 जुलाई को घोषित किया गया था। यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षा दिन शिफ्ट I शिफ्ट II
20 सितंबर 2024 पेपर-1, निबंध --
21 सितंबर 2024 पेपर-2, जीएस - 1 पेपर-3, जीएस - 2
22 सितंबर 2024 पेपर-4, जीएस-3 पेपर-5, जीएस - IV
28 सितंबर 2024 भारतीय भाषा पेपर-बी, इंग्लिश
29 सितंबर 2024 पेपर-6 ऑप्शनल सब्जेक्ट - पेपर-1 पेपर- 7- ऑप्शनल सब्जेक्ट पेपर-2

1056 रिक्ति पदों पर भर्ती
यूपीएससी सीएसई 2024 के अंतर्गत IAS की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं IPS की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। IFS सर्विस के तहत 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

मुख्य परीक्षा के बाद होगा इंटरव्यू
यूपीएससी मेन्स में जो पास होता है वह इंटरव्यू (Personality Test) तक पहुंचता है। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मेन्स एग्जाम 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story