UPSC Admit Card 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कुल 1056 पदों को भरा जाएगा।;

Update:2024-06-07 18:32 IST
UGC NET ResultUGC NET Result
  • whatsapp icon

UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। कुल 1056 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों को आरक्षित 40 खाली पद शामिल हैं।

एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और पता, श्रेणी और पिता का नाम जैसी जानकारी शामिल होती है। यह परीक्षा विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय और स्थान भी प्रदान करता है। 

ऐसे डाउनलोड एडमिड कार्ड 

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार को जाना होगा।
  • होम पेज पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर दें। 
  • मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी लॉगिन विवरण में दर्ज करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रख ले। 

Similar News